बालोद जिले में 112 पुलिस वाहन की मांग को लेकर जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

बालोद // बालोद जिले में पुलिस विभाग की 112 आपातकालीन सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसी कौशिक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की गई कि जिला बालोद में पुलिस विभाग की 112 आपातकालीन सेवा का वाहन उपलब्ध कराया जाए, जिससे आम नागरिकों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके।

जयदीप गुप्ता द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 112 आपातकालीन सेवा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस सेवा के अंतर्गत पुलिस वाहन उपलब्ध हैं, जिससे दुर्घटना, विवाद, अपराध अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त हो जाती है।

लेकिन जिला बालोद में इस सुविधा का अभाव होने के कारण आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार गंभीर परिस्थितियों में समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल पाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि जनहित और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला बालोद में भी पुलिस विभाग की 112 आपातकालीन सेवा का वाहन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित और बेहतर पुलिस सहायता मिल सके।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें