1 से 7 सितम्बर 2025 तक देश व्यापी साक्षरता सप्ताह आयोजित

शेयर करें

रायपुर // भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पाँच प्रमुख घटक  शामिल किए गए है जिसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा पर गतिविधियाँ केंद्रित होंगी। उल्लास में साक्षरता सप्ताह के तहत् राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 सितम्बर को मोबाइल ऐप पर पंजीयन हेतु विशेष अभियान और शिक्षा स्वयंसेवकों का नामांकन किया जाएगा। 2 सितम्बर को कार्यशालाएँ, सेमिनार और वेबिनार के माध्यम से नई भारत साक्षरता कार्यक्रम पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। 3 सितम्बर को पंचायत स्तरीय बैठकें एवं महिला व किसान समूहों के साथ साक्षरता संवाद आयोजित होंगे।

इसी प्रकार  4 सितम्बर को रैली, नाटक और गीतों के माध्यम से आमजन को साक्षरता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। 5 सितम्बर को शिक्षण-सामग्री का प्रदर्शन, 6 सितम्बर को वाद-विवाद, भाषण, कविता, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएँ तथा 7 सितम्बर को रेडियो जिंगल्स, लघु फिल्में और महिला साक्षरता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अंतिम दिवस 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों, लेखकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता होगी।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए साक्षरता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • October 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहर केवल आवास और नागरिक सुविधाओं के केंद्र नहीं हैं, बल्कि आर्थिक…

    और पढ़ें
    3.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम से निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा
    • October 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार…

    और पढ़ें