सूरज की रौशनी विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत

शेयर करें

सूरज की किरणों से मिलने वाली विटामिन डी सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक स्रोत है। इसकी वजह से सफल आईवीएफ की संभावना भी बढ़ जाती है। शिशु के विकास में भी विटामिन डी एक बड़ा सहायक स्रोत माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना कि हमें गर्भधारण के दौरान और शिशु के विकास में सहयोग करने वाले विटामिन डी की जानकारी तो लंबे समय से है, लेकिन अब आईवीएफ के इलाज में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। शोध बताता है कि गर्मियों के दौरान महिलाओं में आईवीएफ के इलाज से गर्भधारण की संभावनाएं दोगुनी बढ़ जाती हैं। नींद के तौर-तरीकों के लिए मेलाटोनिन हामोर्न जिम्मेदार होता है जिस कारण गर्मियों में महिलाओं के मां बनने की संभावना अधिक हो जाती है।

मेलाटोनिन न सिर्फ सोने और टहलने के तौर-तरीके निर्धारित करता है, बल्कि महिलाओं की फर्टिलिटी को भी बढ़ाता है। यह हामोर्न गर्मी के मौसम में महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए सीधे तौर पर प्रजनन टिश्यू को सक्रिय बनाता है। इसका यह भी मतलब होता है कि गर्मियों में पनपने वाले भ्रूण को पहली सर्दी का सामना करने से पहले छह से आठ महीने का वक्त मिल जाएगा। विशेषज्ञों की माने तो आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान महिलाओं को अधिक गोनाडोट्रोफिन हामोर्न की जरूरत पड़ती है जिसका इस्तेमाल सर्दियों के दौरान अंडाणु निमार्ण के लिए ओवरी को उत्प्रेरित करने के लिए किया जाता है।

गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में प्राकृतिक रोशनी कम होने के कारण आईवीएफ ट्रीटमेंट के सिर्फ 18 फीसदी मामले ही सफल हो पाते हैं। उनके अनुसार आम तौर पर गर्मियों को टैनिंग, छुट्टियों और लंबे समय तक धूप की मौजूदगी के लिए जाना जाता है। लेकिन इनफर्निलिटी की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए जून, जुलाई और अगस्त के महीने कुछ खास होते हैं। इस दौरान उन्हें इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) साइकिल दोहराने का एक और सुनहरा अवसर मिल जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन डी के पयार्प्त स्तर से संपन्न जो महिलाएं आईवीएफ उपचार कराती हैं, उनमें उच्च क्वालिटी के भ्रूण निर्मित होने की संभावना अधिक रहती है और उनके गर्भधारण की संभावना भी दोगुनी हो जाती है। अध्ययन में पाया गया है कि जो महिलाएं आईवीएफ साइकिल शुरू करने से पहले अधिक समय तक धूप में रहती हैं, उनमें जन्म दर और ट्रीटमेंट का स्तर भी सुधर जाता है जबकि अंडाणु अच्छी तरह परिपक्व हो जाता है।

  • Related Posts

    स्टॉफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन
    • September 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए  विभिन्न 47 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त…

    और पढ़ें
    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply