सहायक विकास विस्तार अधिकारी सेवानिवृत्त

शेयर करें

दुर्ग // जनपद पंचायत धमधा में कार्यरत श्री मुकुंद राम सोनकलिहारी 38 वर्षों की सेवा उपरांत 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए। जनपद पंचायत धमधा के सभा कक्ष में वहां के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत धमधा के सीईओ श्री मेश्राम ने कहा कि श्री सोनकलिहारी अपने कर्तव्य को पूरे निष्ठा और ईमानदारी से करते थे, उन्होनें जनपद पंचायत के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में कार्य किया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुभागीय अधिकारी श्री अनूप रमन ने कहा कि श्री सोनकलिहारी मिलनसार और व्यवहार कुशल कर्मचारी थे, वे सभी को साथ लेकर चलते थे।
       सोनकलिहारी को जिला पंचायत दुर्ग में भी भावभीनी विदाई दी गई। जिला पंचायत के सीईओ ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के कामना करते उज्जवल भविष्य की कामना की।
क्रमांकः 644

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply