विधायक देवेंद्र यादव ने दी 8 लाख की लागत बने सामुदायिक भवन की सौगात

शेयर करें

भिलाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भवन का लोकार्पण जो शिवाजी नगर खुर्सीपार मे स्थित है का आज रविवार को भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव नें समाज के सैकड़ो गणमान्य लोगो की उपस्थिति मे किया l इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बहादुर जायसवारा व महासचिव कोमल प्रसाद नें मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया l तत्पश्चात फीता काट कर व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जला कर भवन का लोकार्पण किया l

Advertisements
KWBD

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समाज की दशको पुरानी मांग थी जिसको पूरा किया गया, यह समाज देश प्रदेश की तरक्की मे आपना योगदान देता आया है परन्तु इस समाज के लिए सामाजिक कार्यक्रम के लिए कोई भवन नहीं था जिसको आज पूरा किया गया l इस कार्यक्रम को समाज के अध्यक्ष बहादुर जायसवारा ने सम्बोधित करते हुए भवन के लिए लम्बे संघर्ष को याद किया l महासचिव कोमल प्रसाद ने विधायक देवेंद्र यादव को उनके समाज के प्रति समर्पण के लिए कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि आप की वज़ह से समाज को भवन मिला है यह समाज सदैव इस कार्य को याद रखेगा लिए संचालन फूलर कश्यप व आभार राजेश सुमन ने किया l

इस अवसर पर कवीर पंथ के संत कुमार साहेब, श्याम निवास, डी एन जायसवारा, नरेश चंद्र, गोविन्द कन्नौजिया, रामानंद राम, कमलेश कुमार, रामकिशन, बाबू लाल, नेत्र पाल, प्रदीप कुमार, धुरंधर राम श्रीमती मंजू प्रसाद श्रीमती कांति देवी, श्रीमति सुमित्रा, श्रीमती सनीचरी देवी, श्रीमति गायत्री देवी सहित सैकड़ो समाज के महिला परुष व बच्चे शामिल थे l वर्जनसमाज की वर्षो पुरानी मांग थी,जो अब पूरी हो गई है। समाज की मांग को देखते हुए हमने पहल की है। यह समाज हमारे शहर,प्रदेश और देश के विकास में हमेशा सहयोगी रहा है। हमारा कर्तव्य है कि हम लगता समाज को मजबूत बनाने और हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे है। जब हम वार्ड दौरा करने गए थे तब समाज के लोगों ने समुदायिक भवन की मांग की थी। जिसके अनुरूप भवन निर्माण कर समाज को सौप दिया गया है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम समाज के लिए कुछ कर पाए।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *