केबीसी 13 का ये हफ्ता स्टूडेंट स्पेशल वीक रहा हैं। इस दौरान देश के कोने कोने से आए बच्चों ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। वहीं बुधवार के एपिसोड में बिग बी के सामने हॉटसीट पर लखनऊ के मानस गायकवाड़ पहुंचे थे।टीवी की अबतक का सबसे फेमस क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो का हर सीजन काफी चर्चा में रहा है। इसी क्रम में ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ भी खासा चर्चा में बना हुआ है। केबीसी से अबतक न जानें कितने कंटेस्टेंट मालामाल किया है। केबीसी 13 का ये हफ्ता ‘स्टूडेंट स्पेशल वीक’ (KBC Student Special Week) रहा हैं। इस दौरान देश के कोने कोने से आए बच्चों ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। वहीं बुधवार के एपिसोड में बिग बी के सामने हॉटसीट पर लखनऊ के मानस गायकवाड़ पहुंचे थे जिन्होंने अपने शानदार खेल से न सिर्फ बिग बी बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया। लेकिन एक करोड़ के सवाल पर मानस ने खेल को क्विट करने का फैसला किया। आइए जानते हैं क्या था वो एक करोड़ रुपए के लिए पूछा गया सवाल?
मानस गायकवाड़ ने बड़ी ही समझदारी और चालाकी से पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब देते हुए 50 लाख रुपए जीते। लेकिन जब उनसे एक करोड़ रुपए के लिए सवाल पूछा गया तो उन्हें इसका सही जवाब नहीं पता था। इसी वजह से मानस से खेल छोड़ने का फैसला लिया। वहीं मानस से 50 लाख की राशि अपने नाम किए। ये था एक करोड़ का सवाल…
प्रश्न : शीतकाल और ग्रीष्मकाल ओलंपिक खेलों के इतिहास में अब तक सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता महिला कौन हैं?’
विकल्प :
(A) किम यूं-मि
(B)मार्जोरी गेस्ट्रिंग
(C) इंगे सोरेनसेन
(D) हेंड जजा
उत्तर: (A) किम यूं–मि।
खेल के नियमों के अनुसार हॉटसीट से उठने से पहले कंटेस्टेंट को पूछे गए सवाल का एक सही विकल्प चुनना होता है। इसी क्रम में मानस ने भी उत्तर देते हुए ऑप्शन (A) किम यूं-मि को चुना। आपको जानका हैरानी होगी कि ये सही उत्तर था। लेकिन जैसा कि मानस ने पहले ही शो क्विट कर दिया था जिसकी वजह से वह 1 करोड़ की रकम अपने नाम नहीं कर पाए।
०००००
रॉयल वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं गोवा के ये लग्जरी होटल
शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन की शुरुआत देवउठान एकादशी के दिन से होती है। इसके लिए बाजार में हलचल तेज हो गई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, लड़के और लड़कियां वेडिंग डेस्टिनेशन के चयन में मशगूल हैं। अगर आप भी वेडिंग नाईट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो गोवा के ये लग्जरी होटल परफेक्ट हैं। जानकारों की मानें तो गोवा के होटल वेडिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।
The Westin Goa The Westin रॉयल वेडिंग के लिए जाना जाता है। इस होटल में एक साथ 400 से अधिक लोग उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए The Westin की गिनती टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में होती है। इस होटल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आप अपनी वेडिंग नाईट को The Westin में यादगार बना सकते हैं।
Grand Hyatt Goa हयात होटल की गिनती टॉप होटल में की जाती है। यह होटल अपनी खूबसूरती और सुविधाओं के लिए पॉपुलर है। खाने-पीने रहने के साथ वेडिंग के लिए भी होटल हयात परफेक्ट स्पॉट है। अगर आप बीच वेडिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो होटल हयात का चयन कर सकते हैं।
The Leela Goa अरब सागर के किनारे वेडिंग की सोच रहे हैं, तो लीला बेहतर विकल्प है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक गोवा की सैर करते हैं। इनमें कुछ लोग लीला की भी सैर करते हैं। यह होटल भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप अपनी वेडिंग बीच किनारे प्लान कर सकते हैं।
Goa Marriott Resort & Spa स्थानीय लोगों की मानें तो गोवा में वेडिंग के लिए कई खूबसूरत होटल हैं। इनमें Goa Marriott की गिनती शीर्ष में होती है। अति आधुनिक सुविधाओं से लैस Goa Marriott Resort & Spa वेडिंग के लिए सबसे बेस्ट स्पॉट है। अगर आप वेडिंग नाईट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो Goa Marriott का चयन कर सकते हैं।














