राज्यपाल को छत्तीसगढ़ जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया

शेयर करें

रायपुर / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि डॉक्टरों की पी.जी. काउंसिलिंग में करीब साल भर का विलंब हो रहा है, जिसके कारण बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नये बैच नहीं आने से उन पर कार्य भार बढ़ गया है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि उन्हें मिलने वाली छात्रवृत्ति अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी कम दी जा रही है, जिसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। कोविड के दौरान जो विशेष भत्ता दिया जाना था वह अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही बांडेड और नॉन बांडेड चिकित्सकों के वेतन में काफी अंतर है। प्रतिनिधिमण्डल ने यह अंतर समाप्त किये जाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमण्डल में डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. प्रेम चौधरी एवं डॉ. गौरव परिहार शामिल थे।

  • Related Posts

    जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली की आज सेवानिवृत्ति (अर्द्धवार्षिकी) पर उन्हें भावभीनी विदाई देकर उनके सुखद स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की…

    और पढ़ें
    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के प्रथम दिवस जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *