मुर्गीपालन जैसी गतिविधियों में आधुनिक तरीकों पर करें फोकस

शेयर करें

एनजीजीबी की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने कहा
दुर्ग / मुर्गीपालन और मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों को गौठानों में बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां देखना आवश्यक है कि स्व-सहायता समूहों को इससे संबंधित तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण भी नियमित दिया जाए ताकि आधुनिक तरीकों पर फोकस कर बड़ी मात्रा में उत्पादक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। यह निर्देश एनजीजीबी की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने दिये।  देवांगन ने इस मौके पर कहा कि गौठानों में टीकाकरण का कार्यक्रम तथा नस्ल संवर्धन का कार्यक्रम भी तेजी से बढ़ाये जाने की जरूरत है। पशुधन का संवर्धन जितने कारगर तरीके से होगा, उतनी ही कारगर तरीके से गौठानों को स्वावलंबी होने में मदद मिलेगी और ग्रामीण विकास की दिशा में बेहतर मौके मिलेंगे। इसी तरह मत्स्यापालन का क्षेत्र भी है। इस क्षेत्र में बहुत सी आधुनिक तकनीक आ गई है। जिले के प्रगतिशील मत्स्यपालक इसे अपना रहे हैं। विभागीय अधिकारी इनसे समन्वय कर उपयुक्त व्यवस्था कराएं। बाड़ी पर फोकस करते हए उन्होंने कहा कि बाड़ियों में उगाये जा रहे सब्जी पर भी फोकस किये जाने की जरूरत है। बीज से लेकर सिंचाई तक की सभी जरूरतों के लिए ग्रामीणों की किस तरह से मदद की जा सकती है, यह देख लें। उन्होंने क्रेडा के अधिकारी से चारागारों एवं बाड़ी विकास के लिए सौर पंप की व्यवस्था आवश्यक गौठानों में करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सामुदायिक बाड़ियों के साथ ही निजी बाड़ियों को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने नरवा प्रोजेक्ट्स में भी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, साथ ही मनरेगा के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

  • Related Posts

    संगीत नाटक अकादमी ने आईआईटी भिलाई के साथ मिलकर ” प्रातिज्ञ” का आयोजन किया: छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने की एक पहल
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम ’प्रातिज्ञ’, 30 जुलाई 2026 को आईआईटी भिलाई कैंपस के नालंदा लेक्चर हॉल में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदाय, नवीनीकरण व भू-व्यवस्थापन हेतु प्राधिकृत अधिकारी एवं जांच दल गठित
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन को गति देने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्राधिकृत अधिकारियों, सहायक अधिकारियों एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *