धमधा ।। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के प्रथम मंडल प्रवास पर धमधा के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव अपनी नियुक्ति के पश्चात धमधा मंडल के प्रवास पर पहुंचे जहां पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाजे गाजे पटाखे फोड़ कर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल के भाजपा अध्यक्ष रोहित राजपूत,तिजिल सिंह (राहुल) जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरुणी दानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
तत्पश्चात धमधा मंडल भाजयुमो कार्यकर्ताओं से परिचत्मक बैठक की गई साथ ही अन्य कार्यक्रम हेतु तैयार रहने का आह्वान किया गया इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी और संगठन के प्रत्येक कार्य में हमारी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है लगातार पार्टी के द्वारा कार्यक्रम मिलते हैं और उनके संपादन की जवाबदारी भी हमारी होती है आप सभी एक ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं और आपकी ऊर्जा का इस्तेमाल हमें पार्टी को आगामी दिन होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु लगाना है आप सभी तैयार रहें।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र साहू, मंडल प्रभारी पवन शर्मा, जय सिंग राजपूत, रमन लाल यादव, महामंत्री मोंटू गुप्ता, दिलीप गुप्ता, भूषण ढीमर, मंत्री प्रीतम यादव, राजा स्वर्णकार, डिशन सिन्हा, सोनू चंदेल, तुकेश सोनवानी, जग्गू सोनवानी, अर्पण ताम्रकार, जितेंद्र साहू, आदर्श शर्मा, तुषार राजपूत, अक्षत राजपूत, पुनेद्र सोनकर,तेजेश्वर जंघेल, देवनाथ सिन्हा, राहुल पाटिल, राहुल ढीमर, यासु साहू , युवराज राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





