भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में मंथन

शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता में बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस कर दिया है। भाजपा के शीर्ष संगठन के साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन तथा सरकार भी बेहद गंभीर है।

भारतीय जनता पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य स्तर पर छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी। इसमें भी प्रदेश के विकास कार्य के साथ उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को शीर्ष वरीयता पर रखकर लोगों को सरकार के कार्य से अवगत कराया जाएगा। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश की 26 करोड़ की आबादी तक पहुंचने के लिए छह क्षेत्रों से यात्रा निकालने पर सहमति बनी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा विपक्ष की खामियों को लेकर जनता के बीच गई थी। आज तो पार्टी के पास पांच वर्ष की उपलब्धियां हैं। इस बार भी संगठन ने विस्तृत रूपरेखा बनाई है। इसमें तय किया गया है कि प्रदेश के छह क्षेत्रों से छह विकास यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं से हमले 25 करोड़ की आबादी तक निश्चित समय में पहुंचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन यात्राओं का समापन लखनऊ में होगा। यह कार्यक्रम काफी वृहद रूप से किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से 300 से अधिक सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें
    संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 अभियान मे शामिल हुआ विधायक ललित चंद्राकर
    • September 23, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // बालोद जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 की आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *