बीजेपी किसी एक परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित नहीं है : पीएम मोदी

शेयर करें

नई दिल्ली / दो साल बाद रविवार को बीजेपी (BJP) की कार्यकारिणी की बैठक राजधानी दिल्ली के एनसीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई. अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) बैठक का मुख्य एजेंडा थे. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत करीब 124 सदस्य उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त अलग अलग राज्यों से बीजेपी कार्यसमित के सदस्यों ने वर्चुअली इसमें भाग लिया. बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं से कई बड़ी बाते कहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी एक परिवार के इर्द गिर्द नहीं है बल्कि इसके मूल्य सेवा, संकल्प और समर्पण हैं.

आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी जीते इसके लिए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को एक मूल मंत्र भी बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले पार्टी इतनी बड़ी नहीं थी आज भाजपा इस मुकाम तक पहुंची है तो इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण था कि पार्टी सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ी रही है. उन्होने कहा कि हमें अपने और जनता के बीच भरोसे का एक मजबूत पुल बनाना होगा.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी ने कोरोना काल में जनता की सेवा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के सराहना भी की. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में सेवा की एक नई संस्कृति को हम सबने देखा. सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है.

बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई. इसमें केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurah Thakur), केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी किया गया. ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए सभी सदस्यों को यहां नहीं बुलाया गया था. कई राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वहां से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने वर्चुअली इसमें भाग लिया. बता दें कि बीजेपी की इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से हुई जबकि समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से हुआ.

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply