बिजली कंपनी में आवेदन का मौका दूसरी बार बढ़ा, मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा तिथि जारी

शेयर करें

मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा के लिए 28 नवम्बर

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण खबरें हैं। यह परीक्षा 26 नवम्बर को होनी थी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा के लिए 28 नवम्बर की तारीख तय की है।

वहीं बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर 18 नवम्बर कर दी गई है। उधर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा टाल दी है।

168 पदों पर भर्ती, कोरोना के कारण टली परीक्षा अब होगी

व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से बताया, मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक के 168 पदों पर भर्ती प्रक्रिया मार्च 2021 से शुरू हुई थी। इसकी परीक्षा 29 अप्रैल को होनी थी। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से मंडल ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब 28 नवम्बर को यह परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 1.15 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक सप्ताह और बढ़ा दी

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 18 नवंबर रात्रि 11.59 तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

पहले इसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई थी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक मनोज खरे ने बताया, जूनियर इंजीनियर के 307 पदों तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किये गए हैं। इनके लिये अभी तक एक लाख 20 हजार के अधिक आनलाइन आवेदन आ चुके हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply