प्रियंका गांधी महोबा में भरेंगी हुंकार यूपी कांग्रेस का दावा पीएम मोदी की जनसभा से ज्यादा जुटेगी भीड़

शेयर करें

बुंदेलखंड । यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में आज प्रतिज्ञा रैली करेंगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हाल ही में महोबा पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने की बात कही। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, बुंदेलखंड का महोबा 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी दलों को लुभा रहा है।

बुंदेलखंड की 19 सीटों को पाने के लिए पक्ष-विपक्ष सभी बेचैन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में महोबा में आकर अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया और परिवारवाद की पार्टियों पर निशाना साधा था। वहीं अब प्रियंका गांधी भी आज 27 नवंबर को महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आ रही हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि इस प्रतिज्ञा रैली में पीएम मोदी की जनसभा से अधिक भीड़ जुटेगी। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महोबा में अपनी टीम के साथ मौजूद हैं और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने बुंदेलखंड को खूब लूटा है यहां की खनिज संपदा और यहां के वैभव को लूट लिया गया। जबकि कांग्रेस में सत्ता के दौरान इस क्षेत्र का खूब ख्याल रखा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी सिर्फ घोषणाएं करते हैं। महोबा में प्रधानमंत्री ने किसी भी किसान परिवार से मुलाकात नहीं की। प्रियंका आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी यहां वह आकर बुंदेलखंड के लोगों के सामने अपनी प्रतिज्ञाए बताएंगी।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें
    संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 अभियान मे शामिल हुआ विधायक ललित चंद्राकर
    • September 23, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // बालोद जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 की आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *