पीएचई मंत्री पहुंचे रवेलीडीह, सामुदायिक भवन सहित 46 लाख रुपए के अन्य निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

शेयर करें

– कहा सामुदायिक भवन बनने से लोगों को होगी सुविधा, कहा शासन विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में किया जा रहा कार्य
दुर्ग / पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार आज ग्राम रवेलीडीह पहुंचे। यहां पर उन्होंने सामुदायिक भवन सहित अनेक कार्यों के लोकार्पण की सौगत ग्रामीणों को दी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी। ग्रामीणजनों से जिस तरह के भी कामों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। उनकी जरूरतों के मुताबिक इस पर काम हो रहा है। सबको साफ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा काम हो रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में भी बड़ा काम हो रहा है।

मंत्री ने चर्चा में कहा कि नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास की ठोस पहल हुई है और इससे किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में विशेष रूप से बल मिला है। इस मौके पर ग्रामीणों की माँग पर मिनीमाता व्यावसायिक परिसर, डबरी तालाब में निर्मला घाट, मुस्लिम कब्रिस्तान में शेड निर्माण की घोषणा भी की।

उन्होंने ग्राम अकोला में पुन्नी मेला में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर ग्रामीणों से चर्चा में मंत्री ने कहा कि पुन्नी मेला हमारी संस्कृति के सबसे अभिन्न और सुंदर हिस्सा है। महीनों से हम इनका इंतजार करते हैं। पड़ोसी गांवों के लोग मिलते हैं और देर तक बैठकर लोग सुखदुख बांटते हैं। बच्चे मिठाइयां खाते हैं खिलौने लेते हैं। यह उत्सव की परंपरा हमारे जीवन को समृद्ध करती है। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मेला शब्द सुनकर ही मन में खुशी की लहर उठने लगती है। लोग उत्सुकता और उत्साह से मेले में आते हैं।

मनोरंजन करते हैं और खुश होकर घर लौटते हैं। दीवाली के पश्चात होने वाले इस आयोजन में खुशी भी स्वाभाविक होती है। लोग बाजार से खरीदारी करते हैं। मंत्री ने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार हमारे जीवन को समृद्ध करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ी परंपरा को सहेजने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए तीज त्योहारों में, हरेली में अवकाश दिया। इस बार छेरछेरा में भी अवकाश होगा। जब हमारी सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत होंगी तो हम भी मजबूत होंगे। सांस्कृतिक परंपराएं हमें एकजुटता भी प्रदान करती है। शुभ उद्देश्य से लोग एकत्रित होते हैं। ऐसे आयोजनों से एकता का विकास भी होता है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – बूथ जीता तो चुनाव जीता हमे पूरा 40 वार्ड में चुनाव जीतना है
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने…

    और पढ़ें
    मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभा एवं स्थानीय निकाय की मतदाता सूची के लिंक जारी
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नगरपालिका आम निर्वाचन दिसंबर 2026 के हेतु मतदाताओं/आम नागरिकों की सुविधा के लिए मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply