नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति

शेयर करें

दुर्ग / जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद जामुल एवं नगर पंचायत उतई में निर्वाचन कार्य के संपादन के लिए  रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन  कार्यालय से जारी आदेशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई के लिए रिटर्निंग ऑफिसर मती पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्ति किया गया है। इसके लिए  प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को पार्षद वार्ड नंबर 1 से 14, सु मोनिका कौड़ो संयुक्त कलेक्टर उपायुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग को पार्षद वार्ड नंबर 15 से 28,  प्रवीण कुमार वर्मा संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 29 से 42, डॉ. प्रियंका वर्मा संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 43 से 56, और  पंकज स्वरूप डिप्टी कलेक्टर जल संसाधन विभाग दुर्ग पार्षद वार्ड नंबर 57 से 70, को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

नगर पालिक निगम रिसाली के लिए रिटर्निग आफिसर मती नूपुर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है।  आशीष कुमार देवांगन नगर पालिक निगम रिसाली को पार्षद वार्ड नंबर 1 से 13,  मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग पार्षद वार्ड नंबर 14 से 26,  और मती प्रेरणा सिंह तहसीलदार नजूल दुर्ग पार्षद वार्ड नंबर 27 से 40, को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।

नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर  विपुल कुमार गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन होंगे। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  अनुभव शर्मा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 01 से 13,   चंद्रशेखर मण्डई तहसीलदार भिलाई 3 पार्षद वार्ड नंबर 14 से 26 और  कीर्तिमान सिंह राठौर आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा पार्षद वार्ड नंबर 27 से 40 को नियुक्त किया गया है ।

नगर पालिका परिषद जामुल के लिए रिटर्निंग ऑफिसर  जागेश्वर कौशल डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  अत कुमार चौबे नायब तहसीलदार अहिवारा पार्षद वार्ड नंबर 1 से 10,   राजेंद्र कुमार नायक मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जामुल पार्षद वार्ड नंबर 11 से 20 को नियुक्त किया गया है।

नगर पंचायत उतई के लिए रिटर्निंग ऑफिसर  प्रीतम  चौहान अतिरिक्त तहसीलदार धमधा और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  सोहैल कुमार मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई पार्षद वार्ड नंबर 05 को नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं पर हुई वैधानिक कार्रवाई
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और हितग्राही-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, 7 साल बाद मुकुंद धीमर को मिला आधार कार्ड
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में दर्ज शिकायत के माध्यम से लगातार 7 वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर को आखिरकार आधार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *