दिव्यांगजनों ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

शेयर करें

दुर्ग / आज सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा जनपद ऑफिस दुर्ग से मानस भवन तक दिव्यांग जनों ने रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह जागरूकता संदेश अपने आप में अनूठा था जिसमें दिव्यांग जनों ने संदेश दिया कि मतदान ही  लोकतंत्र की नींव है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिव्यांग जनों के मतदाता जागरूकता अभियान की प्रशंसा और आने वाले निकाय चुनाव में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी जो 18 वर्ष से ऊपर है वें स्वय मतदान करें साथ ही अपने परिचितों, रिश्तेदारों को भी निर्वाचन में मत डालने के लिए समझाइश दें।

उन्होंने आगे कहा कि आपका वोट निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, सभी के मत की कीमत समान होती है और हर मत का महत्व निर्वाचन में होता है। आपके वोट से आपके क्षेत्र का विकास का मार्गप्रशस्त हो सकता है। इस अवसर पर  उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, एसडीएम विनय पोयाम, डोनर सिंह ठाकुर उप संचालक समाज कल्याण विभाग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के मामले का सफल खुलासा 05 आरोपियों को गिरफ्तार
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // उतई पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का सफल खुलासा…

    और पढ़ें
    ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा एसएनजी स्कूल, सेक्टर-04 भिलाई में नाबालिक की सुरक्षा,परिजनों, स्कूल प्रबंधक, हेतु यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नाबालिग वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत आज एसएनजी स्कूल,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *