दुर्ग ।। शासकीय उ.माध्यमिक विद्यालय तितुरडीह स्कूल में शासन की सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में सभापति राजेश यादव उपस्तित रहे। इस दौरान सरस्वती सायकल योजना के तहत 28 छात्राओं को सायकल का वितरण किया। इस दौरान सभापति राजेश यादव ने कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय में दूरदराज से छात्राएँ अध्ययन हेतु आते है और उनको शासन द्वारा सायकिल प्रदान किया गया,यह निश्रित ही उनके लिए लाभदायक होगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद अमित देवांगन, बिजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन अजय गुप्ता, प्राचार्य जेआर साहू, राजेश श्रीवास्ताव समेत शिक्षकशिक्षिकाएं मौजूद थे।





