जल्द पूरा होगा कैनाल रोड का काम कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज भिलाई में निर्माणाधीन कैनाल रोड का काम देखा। अधिकारियों ने बताया कि रोड का काम अंतिम चरण पर है और 1 हफ्ते के भीतर इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने यहां प्लांटेशन भी देखें।  यहां चंपा,  कोनोकार्पस जैसे पेड़ लगाए गए हैं। कलेक्टर ने पेड़ों की विशेष रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैनाल रोड की खूबसूरती  चंपा के फूलों से होगी। लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 21 में बन रहे मंगल भवन का भी निर्माण देखा।

यह भवन 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसका भी काम अंतिम चरण पर है। कलेक्टर ने भवन की फिनिशिंग के संबंध में निर्देश दिए।  कलेक्टर ने आज निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा प्रदाय करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने बताया कि इसकी सूची तैयार कर ली गई है, जल्दी हितग्राहियों को पट्टा आवंटन किया जाएगा। कलेक्टर ने पानी सप्लाई से संबंधित विषयों की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि लोगों के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं समय पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति बेहद आवश्यक है। इस संबंध में ठोस कार्रवाई करें ताकि तात्कालिक रूप से तथा स्थाई रूप से दोनों तरह के लोगों को राहत मिल सके। कलेक्टर ने बीएसपी एरिया में भी साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीएसपी प्रबंधन के साथ समन्वय कर शीघ्र ही यहां पर सफाई संबंधी व्यवस्था मुकम्मल कराएं । इस दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भी उपस्थित रहे।

तहसील कार्यालय भिलाई का किया निरीक्षण -सबसे पहले उन्होंने अपंजीकृत आवेदन देखें। एक भी आवेदन अब तक पंजीकृत नहीं था। इसके पश्चात उन्होंने लंबित आवेदनों की जानकारी ली। लगभग 600 आवेदन लंबित थे तहसीलदार ने बताया कि यह सभी आवेदन समय सीमा के भीतर लंबित हैं। कलेक्टर ने इन्हें शीघ्र पूरा करने निर्देश दिए।

  • Related Posts

    रेत एवं ईंट निर्माण के लिए मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर जब्त
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन के…

    और पढ़ें
    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *