छत्तीसगढ़ का पहला राजीव युवा मितान क्लब बना भिलाई में, आज श्रम दान में शामिल हुए विधायक देवेंद्र

शेयर करें

छत्तीसगढ़ / के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजना का शुभारंभ हो चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर उन्होंने युवाओं के कौशल नेतृत्व विकास एवं सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने यह योजना लेकर आई है। सामाजिक संगठनात्मक ढांचे में अनुदान राशि देने वाली यह इस तरह की पहली योजना है जो युवाओं के लिए लाई गई है। नाम है राजीव गांधी युवा मितान क्लब जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में 13 हजार से अधिक मितान क्लब खोले जाएंगे और प्रत्येक तिमाही में इन मितान क्लबों को 30000 की अनुदान राशि सरकार की तरफ से मिलेगी।

इस योजना का असर अब जमीन में दिखने लगा है। दुर्ग जिले के भिलाई में तीन क्लब तैयार किये गए हैं जिनमें सेक्टर 2 राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आज पहला कार्यक्रम करते हुए सेक्टर 2 हनुमान मंदिर परिसर में श्रम दान किया और पूरे प्रांगण की सफाई की।
इस अवसर पर भिलाई नगर के विधायक देवेंन्द्र यादव भी सम्मिलित हुए। देवेंन्द्र ने कहा कि स्व राजीव गांधी के सपनो का भारत निर्माण में अब छत्तीसगढ़ का युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहा है जहां सभी युवाओं को समान अवसर प्राप्त होंगे। उनमें कौशल एवं नेतृत्व विकास का कार्य किया जावेगा। उन्हें खेल शिक्षा सभी चीजों में प्राथमिकता दी जाएगी इसी के साथ ही शासकीय योजनाओ के क्रियान्वयन में युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जावेगी।

मैं मुख्यमंत्री जी के इस सकारात्मक पहल पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ। यह मेरा सौभाग्य है कि इस योजना की शुरुआत भिलाई से हुई और इसी तारतम्य में आज गणेश मंदिर प्रांगण में श्रम दान किया गया।
दीपावली के शुभ अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब माता कौशल्या के धाम चंदखुरी में श्रमदान करेगी और हवन पूजन के साथ ही दीपावली पूजन सामग्री, मिट्टी के दिये, हमारे आदिवासियों के बनाये प्रोडक्ट एवं महिला समूहों द्वारा बनाया गया सज्जा सामग्रियों का वितरण किया जावेगा

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply