केंद्र सरकार जैसे राज्य सरकार भी पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करे-

शेयर करें

कवर्धा / केंद्र सरकार ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए हैं। देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस निर्णय की सराहना की जा रही है। वहीं राज्य सरकार को भी एक्साइज ड्यूटी कम करनी चाहिए, जिससे जनता को न्याय मिल सके।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस जनहितैषी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली का उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर उनकी कीमत को क्रमशः 5 रुपए और 10 रुपए कम करने से न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी बल्कि महंगाई भी कम होगी।

प्रदेश मंत्री भावना ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी की प्रदेश सरकारों ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में और कमी करके जनता तक और अधिक राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी कीमतों के बाद भी दी गई ये राहत बहुत ही संवेदनशील निर्णय है। इसके लिए मोदीजी का आभार व्यक्त करती हूं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की सरकार ने भी 2018 में 4 प्रतिशत वैट टैक्स कम करते हुए पेट्रोल व डीजल में क्रमशः ढाई-ढाई रुपए की कटौती की थी जिसका लाभ सीधे जनता को मिला था। परन्तु वर्तमान में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा वैट टैक्स में कमी नहीं की है जिससे जनता में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।
0 अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा

भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्य सरकार जनता के हित में काम करने का दावा करते हैं लेकिन पेट्रोल व डीजल में टैक्स कम करने के बजाय बहाने बना रहें हैं, जो निराशाजनक है। चुनाव से पहले शराबबंदी का वादा करने वाले खुद आज अधिक टैक्स के साथ शराब बेच रहे हैं। पूरे प्रदेश में शराब का अवैध कारोबार संचालित है। रोजाना हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचार जैसी आपराधिक घटनाएँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply