सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा

शेयर करें

दुर्ग // दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, के अधीनस्थ स्थापित महाविद्यालय एवं विभिन्न केंद्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी द्वारा  प्रतिज्ञा दिलाई गई । विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त के दिन को सद्भावना दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर निर्देशक वन्य प्राणी संस्थान डॉ.एस.एल.अली, प्राध्यापक डॉ.के.एम.कोले, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। सद्भावना दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply