शकराचार्य काॅलेज से आई आई टी तक पहुंचने के लिए नागरिको को सुगम चौड़ा मार्ग मिलेगा।

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के लिए आई आई टी एक बहुत बड़ी सौगात है। जुनवानी पेट्रोल पम्प से आई आई टी पहुंच मार्ग 3 किलो मीटर के लगभग है। जिसके सड़क चैड़ीकरण की विशेष आवश्यकता है। इस कार्य के लिए शासन से 25 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। रोड़ की चैड़ाई दोनों तरफ 25-25 होगी, जिसमें 5 फिट का डिवाइडर बनाया जाएगा और साथ में 1-1 मीटर पर पाथवे का निर्माण भी किया जाएगा। डिवाइडर पर विद्युत पोल लगाया जाएगा और मार्ग के दोनो तरफ नाली के ऊपर पाथवे का निर्माण होगा। जिसस चलने घूमने टहलने वालों को भी आराम मिलेगा।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत एवं अभियंता बसंत साहू को लेकर सड़क एवं नहर का सर्वे किए। किस प्रकार रोड का स्वरूप होगा, नहर को से कैसे व्यवस्थित किया जाएगा। जिससे गर्मी के दिनों में तालाब भरने का काम बाधित न हो। इसके लिए बताया गया कि खुर्सीपार केनाल रोड के समान यहां पर भी नहर के ऊपर सड़क बनेगा। नहर के अंदर से पानी निकासी का 4 फिट डाया का पाइप बिछाया जाएगा, उसके उपर से रोड होगा। इससे नहर में होने वाली गंदगी एवं पानी का भी बचत होगा। जुनवानी खम्हरिया रोड बहुत से स्कूलो, काॅलेज, भवनों, हाउसिंग सोसायटीयों का प्रमुख मार्ग है। जैसे- माइल स्टोन स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, अनुष्ठा रेसिडेंसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जुनवानी खम्हरिया, कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज से हजारो लोग गुजरते है। 2 बड़ी बसो के गुजरने पर रास्ता जाम हो जाता है। इंजीनियरिंग कालेज अपने आप में एक बड़ी संस्थान है, जहां सड़क मार्ग बहुत अच्छा होना चाहिए।

नगर निगम भिलाई का यह भी प्रयास होगा कि चारो तरफ हरियाली रहे, रास्ते में पडने वाले बड़े वृक्षो को नहीं काटा जाएगा, उसे सिफ्ट किया जाएगा। इसमें जनभागीदारी की भी आवश्यकता है। कुछ क्षेत्रों में अवैध कब्जा करके नाली और सड़क को घेर दिया गया है। ऐसी जगह पर निगम भिलाई शीघ्र कार्रवाई शुरू करेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें