मुख्यमंत्री ने बिजली बिल हाफ योजना के जीवंत मॉडल का किया अवलोकन

शेयर करें

रायपुर / साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के जीवंत मॉडल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया। पावर कंपनी ने हाफ बिजली बिल योजना से उपभोक्ताओं को अब तक मिली छूट की जानकारी देने वाला जीवंत मॉडल प्रदर्शनी में रखा है, जिसमें उपभोक्ता अपना बीपी नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके तत्काल उसे मिले छूट की राशि की जानकारी मिल रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने एक उपभोक्ता का बीपी नंबर दर्ज करवाकर स्वयं हेडफोन से इसकी जानकारी सुनी।

राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में राज्य शासन से सभी विभागों की विकास योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। ऊर्जा विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी का स्टाल लगाया गया है, जिसका माननीय मुख्यमंत्री बघेल ने अवलोकन किया। उन्होंने स्टाल में रखे सभी मॉडल का निरीक्षण किया और विकास गतिविधियों की जीवंत प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी हाफ बिजली बिल योजना में मिली छूट की जानकारी जीवंत मॉडल के जरिये ली। इस मौके पर संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक विशेष रूप से उपस्थित थीं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हाफ बिजली बिल योजना में अब तक 40 लाख उपभोक्ताओं को 2066 करोड़ रुपए की छूट प्रदान की जा चुकी है। यहां जीवंत माडल से लोग इसकी जानकारी ले रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्टाल में बिजली उत्पादन से लेकर उसके पारेषण लाइन और आम उपभोक्ताओं तक उसके वितरण व्यवस्था का भी मॉडल प्रस्तुत किया गया है। साथ ही ग्रामीण विद्युतीकरण और गोबर से बिजली बनाने की प्रक्रिया को चलित मॉडल के जरिये दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने मोर बिजली एप से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी वाले माडल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर से बिजली बनाने के माडल की भी सराहना की। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा ने भी हाफ बिजली बिल की जानकारी मिलने वाले मॉडल का अवलोकन किया। इस मौके पर रायपुर शहर के मुख्य अभियंता आरए पाठक, अधीक्षण अभियन्ता मनोज वर्मा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का चयन, महक नरवासे और पलक सिंह ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिली जगह रायपुर // इंग्लैंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के विरुद्ध आगामी पांच मैचों की…

    और पढ़ें
    प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply