भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग, 7 बच्चों के झुलसने की आशंका

शेयर करें

भोपाल । भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में स्थित कमला नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में सोमवार रात करीब 9 बजे आग लगने से 7 बच्चों के झुलसने की आशंका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं।

देर रत तक बच्चों के परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। ऐसे में बच्चों को ढूंढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी वहां पहुंच गए। डॉक्टरों की टीम को अस्पताल बुला लिया गया । फायर ब्रिगेड को धुएं के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई । आग बुझाने के लिए फतेहगढ, बैरागढ़, पुल बोगदा समेत अन्य फायर स्टेशनों से 8 दमकल मौके पर पहुंची। हमीदिया अस्पताल परिसर में 7 अक्टूबर को भी नई बिल्डिंग में दूसरे तल पर ठेकेदार के स्टोर रूम में गुरुवार सुबह आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply