कोका-कोला इंडिया को झटका, बीते वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 28.4 फीसदी कम हुआ

शेयर करें

नई दिल्ली। प्रसिद्ध शीतल पेय निर्माता कंपनी कोका-कोला इंडिया का कोरोना महामारी के चलते वित्त वर्ष 2020-21 में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत घटकर 443.38 करोड़ रुपए रह गया और परिचालन से उसका राजस्व 16.2 प्रतिशत घटकर 2,297.51 करोड़ रुपए पर आ गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020 में 619.14 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था, जबकि उस वर्ष परिचालन से इसका राजस्व 2,741.54 करोड़ रुपए था।

बाजार आसूचना कंपनी टॉफलर ने कंपनी पंजीयक के पास जमा कराई गई सूचना को साझा करते हुए कहा है कि कोका-कोला इंडिया की कुल आय भी मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में 16.2 प्रतिशत घटकर 2,355.10 करोड़ रुपए रह गई, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 2,811.99 करोड़ रुपए थी कोका-कोला इंडिया को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिल सका है। वित्त वर्ष 2020-21 में कोका-कोला इंडिया की अन्य आय भी 18.2 प्रतिशत घटकर 57.59 करोड़ रुपए रह गई, जो एक साल पहले 70.44 करोड़ रुपए थी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply