आभार रैली से पहले गोठान का लोकार्पण, जोरातराई से रूआबांधा तक ढाई घंटे बाइक चलाते रहे गृहमंत्री

शेयर करें

रिसाली / नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम मंे हुए विकास और रचनात्मक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताने निगम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिक उमड़ पड़े। जोरातराई से शुरू हुई बाइक रैली में 800 से ज्यादा दुपहिया वाहनों का काफिला था। दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू स्वयं ढाई घंटे में 15 किलोमीटर का सफर तय किया।
80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य होने पर रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में गृहमंत्री के नेतृत्व में आभार रैली निकाला गया।

रैली सुबह 11 बजे जोरातराई से शुरू हुई। दुर्ग ग्रामीण विधायक स्वयं बाइक चलाते हुए डुंडेरा, उतई तिराहा होते नेवई, मरोदा, रिसाली, मैत्रीनगर, कृष्णा टाॅकिज होते मरोदा सेक्टर और फिर प्रगति नगर रूआबांधा दशहरा मैदान पहुंचे। भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव भी मंत्री के साथ बाइक चलाते नजर आए। रैली के बाद गृहमंत्री ने सभा को संबोधित किया। सभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, निवृत्तमान पार्षद, रिसाली निगम के पूर्व एल्डरमेन समेत युवक कांग्रेस एनएसयूआई व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
चुनावी सभा नही
रूआबांधा दशहरा मैदान में संबोधित करते गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह चुनावी रैली नहीं है। उनकी इच्छा थी कि पहले वे आभार रैली निकाले फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा हो। पर कार्यक्रम बदलने के कारण वे रैली बाद में निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल रिसाली में हुए विकास कार्य के लिए है।
मंत्री ने किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजनांतर्गत डुंडेरा में 23.69 लाख की लागत से बने गोठान का लोकार्पण गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। वे बाइक रैली के पूर्व डुंडेरा पहुंचे और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, पूर्व एल्डरमेन तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।
जगह हुआ स्वागत
रैली के स्वागत और मुख्यमंत्री का आभार जताने नागरिक स्वतः एकत्र हुए थे। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई काफिला बढ़ते गया। रिसाली पहुंचते रैली आधा किलोमीटर से भी अधिक लंबा था। लोग उमड़ पड़े थे।

  • Related Posts

    संगीत नाटक अकादमी ने आईआईटी भिलाई के साथ मिलकर ” प्रातिज्ञ” का आयोजन किया: छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने की एक पहल
    • August 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम ’प्रातिज्ञ’, 30 जुलाई 2026 को आईआईटी भिलाई कैंपस के नालंदा लेक्चर हॉल में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदाय, नवीनीकरण व भू-व्यवस्थापन हेतु प्राधिकृत अधिकारी एवं जांच दल गठित
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन को गति देने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्राधिकृत अधिकारियों, सहायक अधिकारियों एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *