सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर पर किया कटाक्ष, एक सीएम था, राजा से रंक बन गया

शेयर करें

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक सीएम थे, जो कि अब राजा से रंक बन गया है। सिद्धू ने कहा, ‘इस अदालत में निर्णय लिए जाएंगे। यह मत सोचो कि गुरु न्याय नहीं करता है। वह मानता है। ऐसा करके उसने सरकारें बदल दीं। असली कार्यकर्ता रेत में गहने की तरह हैं, उन्हें पंजाब के ताज में डाल दो। अंत में, मैं कहता हूं मैं हूं ना।’

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘गुरु के प्रताप के कारण ही एक मुख्यमंत्री था। आज राजा से रंक हो गया।’ हालांकि इस दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम नहीं लिया। आपको बता दें कि सिद्धू और कैप्टन के बीच तल्खी कई मौकों पर देखने को मिली थी। सिद्धू लगातार उनपर हमला करते थे। अंत में कैप्टन ने पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में अपनी पार्टी बनाने की घोषणा भी की।

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply