लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, एम्स की इमरजेंसी में कराया गया भर्ती

शेयर करें

नई दिल्ली / राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें बुखार के साथ चक्कर आ रहा है। जांच के लिए उनका ब्लड लिया गया है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है जिसे गंभीर माना जाए।

लालू पिछले तीन दिनों से बिहार में थे। वहां सीबीआई कोर्ट में पेशी के साथ ही राजद के कार्यालय में कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। इस दौरान जीप चलाते हुए लालू का वीडियो खूब वायरल हुआ।

अपनी पिछली बिहार यात्रा के दौरान भी लालू की तबीयत बिगड़ गई थी। अचानक बिहार का दौरा बीच में रद कर ठीक दिवाली से पहले उन्हें वापस दिल्ली आना पड़ा था। उस दौरान भी लालू ने दस दिनों के प्रवास में उपचुनाव में प्रचार भी किया था। साथ ही इन 10 दिनों में रोज दर्जनों लोगों से मुलाकात भी की था। इस कारण ही उनकी तबीयत फिर से नासाज होने की बात कही जा रही थी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply