लम्हे फिल्म के 30 साल पूरे होने पर अनिल कपूर, बोले- मैंने इस फिल्म के लिए बहुत त्याग किया है

शेयर करें

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पुरानी फिल्म ‘लम्हे’ के 30 साल पूरे हो चुके हैं। यश चोपड़ा की यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी और अब इसके 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए अनिल कहते हैं, “कभी-कभी, जब आपका इरादा किसी फिल्म के प्रति अच्छा होता है, तो यह हमेशा आपसे कुछ डिमांड करता है। मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, उन सभी में मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैंने फिल्ममेकर और स्क्रिपट के प्रति अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए बहुत त्याग किया।” अनिल अपनी को स्टार श्रीदेवी को याद करते हुए कहते हैं, “श्री के पिता का निधन हो गया था जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

तब यश जी (चोपड़ा, दिवंगत डायरेक्टर) ने मुझसे रुकने की रिक्वेस्ट की थी। मुझे मुंबई में दो फिल्मों की शूटिंग करनी थी, खास कर मेरे पर्सनल प्रोडक्शन ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ की। मुझे उस फिल्म की शूटिंग टालनी पड़ी और सारी तारीखें रद्द करनी पड़ीं। हमने बहुत सारा पैसा खो दिया, और कहीं न कहीं मुझे लगता है कि मैंने अपने इस कमिटमेंट को पूरा करने के लिए उस फिल्म का त्याग कर दिया।”

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply