राजीव गाँधी आश्रय योजना के पट्टे पा खुशी से झूम उठे खुर्सीपार वासी

शेयर करें

भिलाई खुर्सीपार के वार्ड 35 के रहवासियों के लिए ये दिन ऐतहासिक रहा, बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में बर्षो बाद पट्टा पाकर रहवासी खुसी से झूम उठे और मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पता चला कि खुर्सीपार क्षेत्र के 4 परिवार ऐसे हैं जो अति गरीब है जिनके पास पट्टा का राशि देने की भी स्थिति नहीं है ऐसे में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इन गरीब लोगों का पट्टा की राशि स्वयं अपने जेब से दिए।

जोन 4 खुर्सी पार के निवासी जनार्दन दीप पिता मधु,दुकल्हा पिता धरम राम, राजू नाथ पिता त्रिनाथ राग,मोती लाल पिता भूखउ इन चारों का पट्टा का सरकारी डर से जो राशि दिया जाना है वह राशि स्वयं भिलाई नगर विधायक ने दिया है। गौरतलब है कि आज पट्टा वितरण सीएम भूपेश बघेल के हाथों किया जाएगा पट्टा वितरण जिन लोगों को करना है उन लोगों को सरकारी दर के हिसाब से प्रति वर्ग फीट 10 की राशि के हिसाब से कुल वर्ग फीट की राशि नगर निगम में जमा करना रहता है लेकिन खुर्सीपार क्षेत्र के 4 परिवार ऐसे थे !

जिनके पास यह राशि देने की भी स्थिति नहीं थी इस बात की जानकारी जो भिलाई नगर विधायक को हुई तो भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई और इन चारों परिवार की राशि स्वयं अपने जेब से दीए ताकि इन लोगों को भी सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके और यह गरीब परिवार खुद के मकान का मालिकाना हक प्राप्त कर सकें। इसके बाद से इन परिवारों में बहुत ही खुशी और हर्ष का माहौल है। इन परिवारों ने भिलाई नगर विधायक का दिल से आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद दिया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply