भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार नीति मंच से बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी

शेयर करें

वाशिंगटन।अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार नीति मंच के तहत भारत और अमेरिका के बीच लगातार बातचीत से कारोबार में बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। यूएसआईबीसी ने अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर का स्वागत कर कहा कि इससे निवेश के उच्चस्तर को सुगम बनाने और वस्तुओं एवं सेवाओं में दोतरफा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन ताई ने चार साल में पहली बार नई दिल्ली में भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की बैठक की सह-अध्यक्षता की।

यूएसआईबीसी ने गोयल और ताई की बैठक के बाद कहा, हम दोनों पक्षों के सकारात्मक बयानों से उत्साहित हैं। द्विपक्षीय व्यापार मंच से व्यापार में बाधाओं को दूर करने, निवेश के उच्चस्तर को सुविधाजनक बनाने में मिलेगी और इससे वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा भी मिलेगा।यूएसआईबीसी ने बयान में कहा, गोयल और ताई को भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच के सफल पुनर्गठन के लिए बधाई दी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply