बिहान बाजार में सात लाख पचहत्तर हजार रुपए की बिक्री

शेयर करें

दुर्ग / बिहान बाजार में बीते तीन दिनों में सात लाख 75 हजार रुपए की बिक्री हुई है। जिला पंचायत परिसर में लगाये गये, इस बाजार में दीपावली के आइटम्स की काफी बिक्री हुई है। बिहान बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों ने भी बड़े पैमाने पर शापिंग की। मुख्यमंत्री निवास ने भी बिहान बाजार से अपने लिये दीवाली के आइटम्स खरीदे। इसके अलावा कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने भी खरीदी की। बिहान बाजार में विशेष रूप से दीवाली के दीये और अन्य सजावटी आईटम थे। इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि भी रखे गए थे, जिनकी काफी माँग ग्राहकों में हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फूड आइटम भी बिहान बाजार की विशेषता रही। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनपद सीईओ शैलेष भगत ने बताया कि तीन दिनों में सात लाख 75 हजार रुपए के आइटम्स की बिक्री हुई। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं इस बिक्री से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अपने क्षेत्र में भी उनके आइटम्स की काफी बिक्री हुई है। कुछ लोग जो बिहान बाजार किसी कारण से नहीं पहुंच पाये, उन्होंने भी इसे घर पहुंचकर यह आइटम खरीदे हैं। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अनूठे आइटम हमने रखे जो बाजार में कम ही मिलते हैं या ढूंढने पर ही मिलते हैं। उदाहरण के लिए परंपरागत फाता जो घरों में टांगते हैं और मंगल की कामना के लिए इसे लगाया जाता है। यहां लोगों ने उसे सराहा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी आइटम के गिफ्ट पैक भी लोगों ने काफी सराहे हैं।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें
    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *