नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने तीन करोड़ रुपए धन राशि रोड मरम्मत और 20 लाख रुपए का पद्मनाभपुर में गार्डन की घोषणा की

शेयर करें

-नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया विधायक और महापौर के साथ सतनाम भवन प्रथम तल निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Advertisements
KWBD

-भूमिपूजन के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री ने विधायक,महापौर,आयुक्त एवं सभापति के साथ प्रथम तल निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया

दुर्ग / नगर पालिक निगम नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज सतनामी आश्रम कल्याण समिति कसारिडीह सांस्कृतिक भवन में पहुँकार बाबा गुरू घासीदास की पूजा अर्चना कर सतनामी भवन प्रथम तल पर निर्माण कार्य लगात राशि रुपए 58.07 लाख का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम के रूप में अध्यक्षता छग राज्य भंडार,गृह निगम के अध्यक्ष एवं विधायक अरुण वोरा विशेष अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल के अलावा निगमायुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद मदन जैन, पार्षद श्रीमती नजहत परवीन,विजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,श्रीमती रामकली यादव, पूर्व विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा,निर्मल कोसरे,अध्यक्ष गुरु घासीदास साहित्य एवं अकादमी के पी खंडे,प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ी साहित्य रायपुर जे आर सोनी,सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश एमडी महिलवार, सिविल सर्जन डॉ बाल किशोर, डॉ शिव डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास गति में काफी रफ्तार आई है। सड़क मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृति किया गया और 20 लाख रुपए पद्मनाभपुर में गार्डन की घोषणा की।

उन्होंने कहा शहरी मोबाइल योजना के तहत निशुल्क इलाज एवं दवाई की व्यवस्था की गई है। धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स 58% से कम रेट में गरीबों और हर वर्गों के लिए। पौनी पसारी योजना के तहत 40 दुकान 35 लोगो को रोजगार के लिए उपलब्ध कराया गया है।
-विधायक अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग विकास के लिए मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा कार्यों की दी गई स्वीकृति की सराहना की और कहा कि सतनाम भवन निश्चित ही समाज के लोगों के अनेक काम आएगा। उन्होंने कहा कि जो हमारा जीवन है उसका उद्देश्य एक दूसरे के काम आए,एक दूसरे की मदद करे। हमारी पहचान विकास कार्यो से हो।
-महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार प्रत्येक समाज के संतों के दिखाए मार्गों पर चल रही है. हमारा लक्ष्य संस्कृति का विकास करना है. समाज को बेहतर स्थिति में निर्मित करना. उन्होंने कहा कि माता कर्मा हो या बाबा गुरु घासीदास या भीमराव अंबेडकर सभी के मार्गों पर चल रहे हैं. हमारी सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर विकास कर रही है।कार्यक्रम के मौके पर मौजूद

कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,प्रभारी कार्यपालन आरके पांडेय,जितेंद्र समैया,नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,श्रीमती भारती ठाकुर विकास यादव,छत्रसाल गायकवाड़,जय डहरिया,पूर्व सभापति जनपथ पंचायत श्रीमती किरण डहरिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में पंथी के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से बाबा गुरू घासीदास जी के संदेश को प्रस्तुत किया।समाज के पदाधिकारीगण समेत समाज के लोगों द्वारा सतनाम भवन प्रथम तल निर्माण में सहयोग प्रदान करने पर मंत्री डॉ शिकुमार डहरिया,विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक लोगों का सम्मान भी किया।

  • Related Posts

    17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित, कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री की सुविधाएं
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी की पुनर्गठन…

    और पढ़ें
    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *