दिसंबर में होगा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के बोर्ड का निर्वाचन

शेयर करें

दुर्ग / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मार्यादित, दुर्ग से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के बोर्ड के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी द्वारा संस्था के बोर्ड के 11 पदों का आरक्षण करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम प्रथम चरण हेतु दिनांक 14 नवंबर को जारी किया गया है तथा द्वितीय चरण हेतु निर्वाचन कार्यक्रम दिनांक 16 नवंबर को जारी किया जायेगा। जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन पत्र की प्राप्ति, नियोजन पत्रों की जांच, नियोजन पत्रों की वापसी तथा प्रतीक चिन्हों तथा निर्वाचन में लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन तय तिथि में किया जाएगा। आमसभा, मतदान एवं मतगणना प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए क्रमशः 04 व 06 दिसंबर को किया जाएगा।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के नाम प्रथम चरण में – कोड़िया (दुर्ग), कोलिहापुरी, करंजा भिलाई, मचांदुर, भेड़सर, डोड़की, घोटवानी, रौंदा, रहटादाह, बरहापुर, खिलोराकला, पाहरा, मुरमुंदा, बिरेझर, बोरीगारका, पंदर, डंगनिया, घुघवा, सावनी में होंगे। निर्वाचन पत्र 21 नवंबर को दिया जाएगा। इसके निर्वाचन पत्रों की जांच 24 नवंबर को, नियोजन पत्रों की वापसी, प्रतीक चिन्हों का आबंटन तथा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 नवंबर और आमसभा, मतदान एवं मतगणना 04 दिसंबर को किया जाएगा।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के नाम द्वितीय चरण में-आलबरस, नवागांव, राजपुर, माटरा, नंदौरी, फेकारी, गाड़ाडीह, सोनपुर जमराव, रिसामा, चंदखुरी, पाटन, सांकरा, झींट, टेमरी, पेन्ड्रावन, लिटिया, कन्हारपुरी, देवरी में होंगे। निर्वाचन पत्र 23 नवंबर को दिया जाएगा। इसके निर्वाचन पत्रों की जांच 26 नवंबर को, नियोजन पत्रों की वापसी, प्रतीक चिन्हों का आबंटन तथा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 29 नवंबर और आमसभा, मतदान एवं मतगणना 06 दिसंबर को किया जाएगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply