दिवाली पर प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, पति निक जोनस भी रह गए हैरान, कमेंट में कही पत्नी के लिए खास बात

शेयर करें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद यूएस शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि वह भारत के त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं। छोटी दिवाली पर वह ट्रडिशनल आउटफिट में तैयार हुईं और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कीं। प्रियंका चोपड़ा घेर वाली स्कर्ट के साथ खूबसूरत जड़ाऊ चोली पहनी है। उनकी फोटो पर पति निक जोनस का पहला कॉमेंट है। उन्होंने लिट इमोजी बनाया है। प्रियंका और निक दोनों ही साथ मिलकर भारत के त्योहार मनाते हैं। वहीं प्रियंका निक के साथ उनके फेस्टिवल्स में भी हिस्सा लेती हैं।

प्रियंका इंडियन फेस्टिवल में अपने देसी अवतार में दिखाई देती हैं। इस बार भी उनका लुक काफी प्यारा है। प्रियंका चोपड़ा एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके घर पर कोई बड़ा काम होता है तो वे लोग पूजा जरूर करते हैं। पूजा करने के लिए निक जोनस ही कहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली की तस्वीरें भी खूब वायरल हो चुकी हैं। ये तो पीसी की छोटी दिवाली की तस्वीरें थीं। अब फैन्स को उनकी और निक की दिवाली फोटोज का इंतजार है।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, हैपी दिवाली ईवनिंग… प्यार, रोशनी और सभी को खुशियां। त्योहारों की शुरुआत प्यार और ग्रैटिट्यूड के साथ।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply