थाना बोरतलाव क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुढानछापर के करीब जंगल से नक्सलियों का डम्प हुआ बरामद

शेयर करें

छत्तीसगढ़ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल, उप पुलिस महानिरीक्षक ITBP ओ. पी. यादव, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी०श्रवण, ITBP 38 वाहिनी के कमाण्डेड श्रीपाल के मार्गदर्शन में अति०पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, आकाश मरकाम एवं पुलिस अनु० अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के निर्देशानुसार सतत नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे नक्सल गतिविधियों में अंकुश लगाने में सुरक्षा बलों को सफलता प्राप्त हुई है, जो निरंतर जारी है

इस कड़ी में दिनांक-11/11/2021 दिन गुरुवार को जिला राजनांदगांव में नक्सल अभियान के तहत पुलिस थाना बोरतलाव अंतर्गत संचालित एक विशेष अभियान पर मुखबीर द्वारा प्राप्त स्थानीय सूचना पर थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अब्दुल समीर, सहायक सेनानी अजय सिंह ITBP बोरतलाव के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस बल को सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम बुढानछापर के करीब जंगल पहाड़ी में एक नक्सल डम्प बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली, उक्त डम्प में एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में अंदर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे हुए

हथियार, मेडिसीन, नक्सल साहित्य, नक्सल पाम्प्लेट, सोलर प्लेट, केबल वायर, इलेक्ट्रिक वायर, इलेक्ट्रिक स्वीच, बैट्री, पुराने कपड़े, एक नग टार्च, पॉलीथीन, लोहे का प्लेट व ड्रील मशीन के कलपुर्जे, नक्सली बेनर, नक्सल दैनिक उपयोगी सामग्री मिला, जिसकी बारीकी से तस्दीकी पर छुपाये हुए हथियार में एक नग 12 बोर का देशी कट्टा, 03 नग 315 बोर का देशी कट्टा होना पाया गया, जिसका उपयोग नक्सलियों द्वारा स्माल एक्शन टीम के माध्यम से सुरक्षा बलो को घात लगाकर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा सकता था, जिसे समय रहते बरामद करने में संयुक्त पुलिस बल को सफलता प्राप्त हुई। उक्त नक्सल डम्प से बरामद हथियार, नक्सल सामग्री आदि प्राप्त करने में संयुक्त पुलिस बल जिसमें पुलिस थाना बोरतलाव के जिला पुलिस बल, ITBP बोरतलाव, DRG, CAF एवं ITBP SAT टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस सफलता के लिये पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ. पी. पाल, उप पुलिस महानिरीक्षक ITBP ओ. पी. यादव, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0श्रवण, ITBP 38 वाहिनी के कमाण्डेड श्रीपाल द्वारा संयुक्त पुलिस टीम की सराहना की गई है।

  • Related Posts

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
    • June 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में जैन मुनियों का लिया आशीर्वाद
    • June 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // /लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *