ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करता मैनेजर गिरफ्तार

शेयर करें

रायपुर / के तेलीबांधा थाना पुलिस ने करारा ढाबा में सोमवार रात छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने शराब पिलाते ढ़ाबा मैनेजर गिरफ्तार किया है। वहीं संचालक फरार हो गया।

तेलीबांधा थाना पुलिस को मुखबिर से ढाबा में शराब परोसे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने करारा ढाबा में छापे की कार्रवाई की। अवैध रूप से शराब बिक्री करने के साथ ही लोगों को शराब पिलाते पाए जाने पर ढाबा के मैनेजर सुनील सिदार से ढाबा संचालक के संबंध पूछताछ करने पर ढाबा संचालक का नाम सन्‍नी भाटिया होना बताने के साथ ही सन्‍नी भाटिया द्वारा ढाबा में लगातार शराब बिक्री करना और लोगों को शराब पिलाना बताया गया।

शराब बिक्री करने और लोगों को शराब पिलाने के संबंध में मैनेजर सुनील सिदार से वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात नहीं दिया गया। पुलिस ने आरोपित सुनील सिदार को गिरफ्तार किया है। वहीं संचालक सन्‍नी भाटिया अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply