कुरूद क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर की गई कार्रवाई, तालाब को रास्ता बना कर की जा रही थी प्लाटिंग की तैयारी, विशेष दस्ता की टीम ने मार्ग संरचना को किया ध्वस्त

शेयर करें

भिलाईनगर / नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जोन क्रमांक 02 क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से लगभग 3 एकड़ भूखंड में अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे मार्ग संरचना को जेसीबी से हटाया गया। मौके से 29 ट्रिप मुरम भी जप्त किया गया। प्लाटिंग करने के लिए तालाब के दो रास्ते बनाए गए हैं, इस रास्ते से ही प्लाट के भीतर प्रवेश किया जा सकता है।

Advertisements
KWBD

निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग व निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने 2 जेसीबी, 5 हाइवा के साथ निगम की तोड़फोड़ व विशेष दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची, टीम ने कुरूद के नकटा तालाब के पास अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए मुरूम से बिछाए गए के मार्ग संरचना को हटाया।

इस दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति भूखंड का दस्तावेज लेकर उपस्थित नहीं हुआ। वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र के नकटा तालाब के सामने हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया, साथ ही सीमेंट पोल, चुना मार्किंग एवं डीपीसी लेवल को हटाया गया। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्त एवं विशेष दस्ता की टीम को दिए हैं, आयुक्त के निर्देश के पालन में विशेष दस्ता की टीम के प्रभारी एवं नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि एवं जोन क्रमांक दो आयुक्त पूजा पिल्ले के नेतृत्व में सिद्धार्थ साहू, बालकृष्ण नायडू, अनिल मिश्रा, अनिल मेश्राम, तोड़फोड़ की टीम में सम्मिलित कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, चैतू यादव, गोकर्ण कुर्रे, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव एवं राजेंद्र सिंह इत्यादि ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *