अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप

शेयर करें

काबुल / भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ( National Center for Seismology) के अनुसार अफगानिस्तान (Earthquake in Afghanistan) के हिंदू कुश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप (Earthquake of 4.3 magnitude Hindu Kush) आया. समाचार लिखे जाने तक इस भूकंप के बाद जान माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है.

इससे पहले 7 अक्टूबर को राजधानी काबुल (Kabul) में भी तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही. भूकंप के ये झटके काबुल के उत्तर-पूर्व में आया.

वहीं 17 अगस्त को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही. ये झटके अफगानिस्तान के बजारक के 38 किमी उत्तरपूर्व में महसूस किए गए. बजारक के पास भूकंप का केंद्र था और इसकी गहराई 92 किमी रही. हालांकि, भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply