YouTube पर अब नहीं दिखेगा Dislike Button

शेयर करें

यू-ट्युब पर लाइक और डिस्लाइक बटन से यह पता चलता है कि कितने यूजर्स ने उस वीडियो को पसंद किया और कितने उससे नाखुश रहे। लाइक और डिस्लाइक की संख्या भी यहां नजर आती है, लेकिन अब YouTube ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके मुताबिक, डिस्लाइक बटन नजर आएगा, यूजर्स उस पर क्लिक भी कर सकेंगे, लेकिन कितने डिस्लाइक आए, यह पता नहीं चल पाएगा। वीडियो बनाने वालों की तरफ से लंबे समय से इस अपडेट की मांग की जा रही थी। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से क्रिएटर्स को टारगेटेड उत्पीड़न से बचाया जा सकेगा।

किसी अभिनेता या एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ अपने व्यक्तिगत प्रतिशोध के लिए अक्सर लोगों द्वारा YouTube का दुरुपयोग किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग ऐसे लोगों के वीडियो पर जानबूझकर नापसंद बटन दबाते हैं। कभी-कभी ऐसे समूहों का मकसद केवल डिस्लाइक की संख्या बढ़ाना होता है। सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मौत के बाद पूरे बॉलीवुड को निशाना बनाया गया था। तब यूजर्स ने जानबूझकर बॉलीवुड की हस्तियों के वीडियो पर डिसलाइक बटन दबाया था, इनमें सलमान खान और करण जौहर की फिल्मों के गाने भी शामिल थे।

ऐसे हालात के बाद YouTube को बदलाव करने पड़े। यह अपडेट शुरू हो गया है और बहुत से वीडियो पर आम यूजर्स को डिस्लाइक दिखना बंद हो गए हैं। वैसे यूट्युब की शुरू से इन हालात पर नजर रही है। पिछले दिनों YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में खुलासा किया था कि बहुत सारे छोटे और पहली बार वीडियो बनाने वालों को गलत तरीके से निशाना बनाया गया था। कंपनी ने पुष्टि की कि छोटे चैनलों पर ऑनलाइन उत्पीड़न अधिक अनुपात में होता है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply