भिलाई बचाओ अभियान : विधायक देवेंद्र यादव का सेक्टर 4 में जनता से संवाद

शेयर करें

भिलाई // भिलाई बचाओ अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-4 क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को विधायक देवेंद्र यादव ने सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य भिलाई की मूलभूत सुविधाओं, नागरिक अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाना तथा जनभावनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परगनिहा ने अभियान की आवश्यकता और उसके लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भिलाई के नागरिकों की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि जनता की सहभागिता से ही किसी भी जनआंदोलन को दिशा और शक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के अध्यक्ष सौरव मिश्रा, सेक्टर-5 वार्ड क्रमांक 59 के पार्षद एकांश बंछोर जी, सेक्टर-4 वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद राजेश चौधरी, सेक्टर-3 के पार्षद सुरेश वर्मा, इंटक महासचिव संजय साहू, राधिका नगर के पार्षद आदित्य सिंह तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-4 के अध्यक्ष सौरभ दत्ता, सुमित सिंह पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने भिलाई स्टील प्लांट से जुड़ी समस्याओं को उठाया। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। प्रबंधन की पॉलिसी की वजह से रहवासियों को हो रही समस्या समाधान पर भी फोकस किया गया।

समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि भिलाई बचाओ अभियान को जनसमर्थन लगातार मिल रहा है ।

  • Related Posts

    फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार
    • February 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी जिले में अब कृषि विविधीकरण की नई तस्वीर उभर रही है। परंपरागत धान फसल के साथ-साथ जिले के किसान…

    और पढ़ें
    ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • February 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें