भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा कोरोना काल के समय की गई सेवाओं के लिए चिकित्सकों एवं समाजसेवियों का किया संम्मान
भिलाई । भारतीय जनता पार्टी एवं भिलाई चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्ग जिले के वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवियों जिन्होंने शिक्षा,नेत्रदान देहदान के क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया उनका प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर भाजपा कार्यालय में आयोजित विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय उपस्थित थी उनके साथ विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी पूर्व विधायक सांवलाराम डहरें भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,नटवर ताम्रकार,मार्कंडेय तिवारी दुर्ग जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर आदर्श त्रिवेदी भिलाई जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अनुज खरे चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी, डॉ अजय गजेंद्र सम्मिलित रहे
सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों के द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम के शुरुआत में चिकित्सकों एवं शिक्षा एवं नेत्रदान देहदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठन एवं चिकित्सको के कार्यों पर प्रकाश डाला गया जिन विभूतियों का सम्मान किया गया उनमें डॉक्टर जयराम अय्यर ,डॉ तबिस अख्तर, डॉ राघवेंद्र राय ,डाॅ संजय गोयल ,डॉ वीके गोयल, डॉ सुधीर शुक्ला, डॉ मानसी गुलाटी ,डॉ सुधीर गंगे डॉ अखिलेश यादव डॉ पी एल साव डॉ संध्या चौधरी डॉक्टर केवीएस राव डॉक्टर राजेश वर्मा, डॉ सुधीर हिसीकर डॉ एस के मांडरिक, पैरामेडिकल स्टाफ सिस्टर लक्ष्मी एवं सरस्वती तथा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले एके वर्मा एवं दुर्ग जिले के चिर परिचित नवदृष्टि फाउंडेशन जिन्होंने लोगों को नेत्रदान एवं वितरण के लिए सदैव प्रेरित करते हुए समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई उनका सम्मान किया गया
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग भिलाई चिकित्सकों के द्वारा निश्चित तौर पर जब कोरोना की दूसरी लहर कहर ढा रही थी तो ना सिर्फ आप लोगों के द्वारा अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की जान बचाई और उन्हें नया जीवन दिया हमारे कुछ संगठनों ने जिन्होंने कोरोना का काल के समय उनकी मदद की दुर्ग शहर के हमारे नवदृष्टि फाउंडेशन जिन्होंने लोगों को नेत्रदान से लेकर देहदान के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया और जरूरतमंद लोगों को नेत्र दिलवाया भी आप सभी का योगदान अतुलनीय है और आप सभी के कार्य पर प्रकाश डालना एक प्रकार से सूर्य को दीया दिखाने जैसा है
कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ रतन तिवारी चिकित्सा प्रकोष्ठ के दुर्ग जिला संयोजक डॉ आदर्श त्रिवेदी एवं भिलाई जिला के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ मनीष खरे ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया ने किया
आयोजित कार्यक्रम में,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, बसंत चंद्राकर, अनिल साहू कल्पना जोशी मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, जितेंद्र साहू कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव शर्मा उपस्थित रहे।






