पाइप लाइन पीडब्ल्यूडी ने तोड़ा निगम ने 5 घंटे के अंदर बनाया

शेयर करें

दुर्ग । नगर निगम के जलापूर्ति पाइपलाइन जिससे जल प्रदाय किया जाता है को पीडब्ल्यूडी के द्वारा जी ई रोड सड़क एवम नाला नाली निर्माण कार्य के दौरान कल शनिवार को मालवीय नगर चौक के पास 300 एम एम डाया की पाइप लाइन जिससे मालवीय नगर ,आमदी मंदिर, दीपक नगर ,पांच बिल्डिंग, न्यू पुलिस लाइन एवं उड़िया बस्ती क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है। उक्त पाइपलाइन को पीडब्ल्यूडी के द्वारा नाला एवं नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया था एवं उनके द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने 10 इंची पाइपन जिससे केला बाड़ी, कसारीडीह एवम डिपरापारा क्षेत्र का कुछ भाग तथा म चौक किशोर मंदिर के सामने की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके कारण उक्त क्षेत्रों में जल प्रदाय कार्य प्रभावित हुआ था । जानकारी मिलने पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल सुबह से ही मौके पर पहुंच गए थे। महापौर ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का अवलोकन करने के पश्चात उक्त स्थल से ही कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा कर कहा कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बार-बार पाइपलाइन छतिग्रस्त हो रहा है जिससे पानी के लिए आम जनता परेशान हो रहे हैं। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो संबंधित विभाग को निर्देशित करने कहा गया। कार्य को अति आवश्यक सेवा होने के कारण महापौर धीरज बाकलीवाल एवम निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा 5 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कर दिया गया है। इससे पानी की समस्या का समाधान हो गया है। शाम तक पानी की सप्लाई बहाल होगी। संबंधित निर्माण एजेंसी को पुनरावृति होने पर निगम द्वारा भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।

  • Related Posts

    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें
    दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
    • July 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प बरामद किया गया। वन विभाग की तत्परता और सर्प…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *