राज्यपाल से सूर्या फाउंडेशन के सदस्यों ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सूर्या फाउंडेशन के सदस्य कामेश्वर दलाई एवं सनत टंडन ने मुलाकात की। इस अवसर पर कामेश्वर दलाई ने सूर्या फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर तैयार की गई स्कूल की किताबें राज्यपाल सुश्री उइके को भेंट की।
सूर्या फाउंडेशन के प्रतिनिधि कामेश्वर दलाई ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आधार पर पुस्तकें तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 14 गांवों में शिक्षा के विस्तार के लिए फाउंडेशन कार्यरत है। इसके साथ ही उन्होंने देशभर में फाउंडेशन द्वारा संचालित गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल सुश्री उइके को अवगत कराया। राज्यपाल सुश्री उइके ने सूर्या फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के विकास में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *