बाल विवाह होने के पूर्व दो बलिकाओ का बाल विवाह रोकवाया गया

शेयर करें

बेमेतरा // जिले में दो बाल विवाह रोकवाया गया। जिसमें विकासखण्ड नवागढ के ग्राम बिरसिंघी व ग्राम टुरा सेमरिया के दो परिवार मे दों नाबालिग बालिकाओ का बाल विवाह किये जाने की सूचना पर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं चाइल्ड लाईन की संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह रोकवाया गया। शिकायत प्राप्त होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सह जिला बाल विवाह प्रतिशेघ अधिकारी के निर्देश पर एवं परियोजना अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन पर ग्राम ग्राम बिरसिंघी में एक नाबालिक बालिका का तथा ग्राम टुरा सेमरिया में एक नाबालिग बालिका  का बाल विवाह रोकवाया गया। वधु पक्ष को समझाईश दी गई, जिस पर उनके द्वारा सहर्ष ही बालिका के निर्धारित आयु पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह किये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की तथा विवाह स्थगित करने की बात कही गई, बालिका के परिजनों के अनुसार हमें यह ज्ञात नहीं था कि वर्तमान में मैाजूदा कानून के तहत् 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह गैर कानूनी है।
अधिकारियों द्वारा समझाईश दिये जाने पर उन्होने उक्त बालिका का विवाह वर्तमान में मौजूदा कानून के तहत् विवाह किये जाने की शपथपूर्वक कथन किया तथा उन्हे बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम, 2006 में उल्लेखित प्रावधानों के बारे में बताया गया कि निर्धारित आयु पूर्ण होने के पूर्व विवाह करवाना अपराध है, जो भी व्यक्ति ऐसा करता या कराता है या विवाह में सहयोग प्रदान करता है, तो उसे भी 02 वर्ष तक कठोर कारावास अथवा एक लाख रू. तक जुर्माना हो सकता है अथवा दोनो से दण्डित किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *