आग लगने से प्रभावितों को राहत देने लगातार जुटा है निगम अमला महापौर व आयुक्त ने सामाजिक संगठनों से मदद करने की अपील

शेयर करें

भिलाई // नगर निगम के जोन 3 क्षेत्रांतर्गत फल मंडी से लगे सूर्या नगर में कल आग लगने की भीषण दुर्घटना हुई। इसमें बहोत से झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। आगजनी की खबर पाकर महापौर नीरज पाल आनन-फानन में सारे कामों को छोड़कर सूर्या नगर प्रभावितों की मदद करने पहुंचे। महापौर कल शाम से देर रात तक व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं व लगातार इस पर नजर रखे हुए हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रभावित परिवारों को केम्प दो पानी टंकी के पास शासकीय स्कूल महात्मा गांधी नगर में ठहराने की व्यवस्था की है। वे भी हर परिस्थति में ठहरे हुए परिवारों को भोजन, पानी, कपड़े, दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सामग्रियां मुहैया कराने में लगातर जुटे हुए हैं। वहीं वे कलेक्टर डॉं सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश के बाद हर संभव मदद के लिए जुटे हुए हैं। महापौर नीरज पाल ने समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि आगजनी से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता करें। उनकी अपील के बाद कई सामाजिक संगठन मदद देने हाथ बढ़ाया है। सिक्ख समाज ने प्रभावितों को भोजन की व्यवस्था की है। रोटरी क्लब अन्य सामाजिक संस्थाओं व स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कपड़े वितरित किए हैं। प्रभावित परिवारों को उसी स्थान पर पुनः व्यवस्थापन के लिए महापौर नीरज पाल के निर्देश पर निगम प्रशासन की ओर से बांस-बल्ली की व्यवस्था की जा रही है। प्रभावितों को राहत देने के लिए निगम अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं। राहत व्यवस्थापन स्थल पर जोन आयुक्त येशा लहरे भी लगातार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मॉनिटरिंग कर रही हैं। आज सुबह नाश्ता, चाय व दोपहर को गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सरदार जसबीर की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी। निगम ने भी कपड़े, कोलगेट, साबुन आदि के अतिरिक्त नाश्ता में केला, फ्रुट व चाय प्रदान किए हैं। स्कूल के कमरों व बाहर लगे टेंटों में लगातार साफ-सफाई के साथ भीषण गर्मी से राहत देने कूलर की व्यवस्था की गई है। आज व्यवस्था का जायजा लेने महापौर नीरज पाल के साथ लोक निर्माण प्रभारी एकांश बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, जोन 3 अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर और आयुक्त सर्वे के साथ अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि और जोन 3 आयुक्त येशा लहरे के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

महापौर ने की अपील नेकी की दीवार से करें मदद महापौर नीरज पाल ने लोगों से अपील की है कि नेकी की दीवार के माध्यम से किसी भी प्रकार की सहायता कर इस पुनीत कार्य में मददगार बनें। इसके लिए निगम के जनसंपर्क अधिकारी पी.सी. सार्वा से मोबाइल नंबर 9425512559 या जोन 3 आुयक्त येशा लहरे सेे मोबाइल नंबर 6232769888 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *