भिलाई // खुर्सीपार थाने में पूर्व में चोरी के कई मामले जो की प्रार्थी नितेश गढपाण्डे पिता मूलचंद गढपाण्डे उम्र 37 वर्ष निवासी उमरपोटी नेवई का रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत रात्रि मेसर्स धीरज ट्रेडर्स कंपनी लाईट इंडस्ट्रियल एरिया खुर्सीपार का प्रातः 08.15 बजे कंपनी पहुंचा तो देखा | कि मेन गेट का ताला टुटा हुआ हुआ था। कंपनी के अंदर जाकर देखा तो ब्रेकर सीजल, ट्रक जैक, ब्रेकर पिस्टन, ब्रेकर ब्लाक कीमती 5 लाख रूपये का नहीं था कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में अपराध दर्ज करने उपरांत चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश के दौरान कंपनी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का फूटेज खगालने पर फूटेज मे तीन व्यक्ति कंपनी के घुसकर अंदर से मशीनरी पार्टस को बाहर ले जाते दिखाई दे रहे है। चूकि सीसीटीवी कैमरा दुर लगे होने से फूटेज में साफ साफ दिखाई नहीं दे रहा था ।
जिससे पूलिस को आरोपियो को पहचान पाने मे कॉफी दिक्कते आने लगी उक्त तीनों आरोपियो के पहचान हेतु मुखबीर एवं संदेहीयो से फोटो दिखाकर पूछताछ किया गया जिसमे से एक व्यक्ति का पहचान सलमान उर्फ भिण्डी निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार के रूप मे हुई। आरोपी सलमान खान उर्फ भिण्डी को काली मंदिर के पीछे मछली मार्केट से गिरफ्तार किया गया जिसे कडाई से पूछताछ करने पर अपने सार्थी विवेक उर्फ मोटा. चंदन उफ कल्लू के साथ चोरी कर मशीनरी पार्टस को मूच्छू कबाडी के पास 14,000 रूपये में बेचना बताया। तत्काल खुर्सीपार पुलिस अन्य आरोपीगण विवेक उर्फ मोटा, चंदन उर्फ कल्लू महेन्द्र साहनी उर्फ मूच्छू सभी निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार तथा ज्वाला सिंग निवासी वैशाली नगर सुपेला को उसके सकुनत से गिरफ्तार किया गया आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशीनरी पार्टस कीमती 4 लाख 95 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त नीले रंग का एक्टिवा वाहन कीमती 30,000 रूपये एवं नगदी रकम 7,700 रूपये बरामद किया गया।
आरोपियो के विरूद्ध धारा 457,380,411,34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, डी० प्रकाश, सुभाष चंद की विशेष भूमिका रही।






