सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा कराने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सार्थक पहल, व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प

शेयर करें


भिलाई। प्लास्टिक मानव जीवन के लिए फायदा कम, अपितु हानिप्रद ज्यादा होता है। इसके रोकथाम के लिए न केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही, बल्कि प्रादेशिक व स्थानीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम प्रशासन द्वारा भी जनता को जागरूक करने के लिए पूर्ण रूप से जतन किए जा रहे हैं। निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सिंगल यूज प्लास्टिक को नकारने के लिए वृहद रूप से जन जागरूकता अभियान 31 मार्च से चलाया जा रहा है। महापौर नीरज पाल के निर्देश व निगमायुक्त प्रकाश सर्वे के नेतृत्व में आज 8 मार्च को रविशंकर शुक्ल मार्केट व टी मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने बैनर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि अब प्लास्टिक को नकारो। वहीं इसके माध्यम से यह भी बताया गया कि प्लास्टिक को हटाने से मानव जीवन को बचाया जा सकता है। महापौर नीरज पाल ने समूह की महिलाओं द्वारा छेड़े इस अभियान की तारीफ की। आज समूह की महिलाओं के अतिरिक्त बच्चों-बूढ़ों सहित सभी वर्गों को इसका अभिन्न हिस्सा बनने की जरूरत है। तभी वास्तविक में यह अभियान सच्चे अर्थों में सफल हो सकेगा। उन्होंने निगम क्षे़त्र की आम जनता व व्यापारियों से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पूरी तरह से बहिष्कार करें। इसकी जगह कपड़ायुक्त कैरी बैग को अधिक प्रचलन में लाएं। इसके बहिष्कार से क्षेत्र की जनता को शुद्ध वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने इस अभियान में एक कदम आगे बढ़ते हुए संकल्प लेने कहा कि हम आज से ही इसको सिरे से नकार देवें। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने स्वच्छ व सुंदर भिलाई बनाने के लिए जनता से अपील की कि जन सरोकार के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा करें। साथ ही उन्होंने इसके उपयोग के दुष्प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मानव के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद घातक है। प्लास्टिक में रखकर फेंके खाद्य सामाग्रियों के सेवन से मवेशी भी मौत के मुंह में समा जा रहे हैं। वहीं कचरे के ढेर से ये सड़कों व नालियों को भी अवरूद्ध कर देते हैं। इससे नालियां भी जाम हो जाती हैं। परिणामस्वरूप नालियां बजबजाने लगती हैं और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि इसके बहिष्कार से ही शहर सुंदर बन सकता है व वातावरण भी शुद्ध हो सकता है। आयुक्त सर्वे ने लोगों को संकल्प लेने कहा कि आज से ही हम सभी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना बंद कर देवें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें
    मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में ई-प्रगति पोर्टल में दर्ज राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *