गृहमंत्री ने राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में भित्तिचित्र एवं सभागार का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज एक विशेष समारोह में  संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर की चारदीवारी पर नवनिर्मित भित्तिचित्र का लोकार्पण किया। ये भित्तिचित्र भारतीय सशस्त्र सेना की विभिन्न क्रियाकलापों को दर्शाते हैं। सैनिक कल्याण परिसर की चारदीवारी पर नवनिर्मित ये भित्तिचित्र भारतीय सेनाओं द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं सेना की सामर्थ्य को दर्शाते हैंl  सेना के शौर्य को भित्तिचित्र के माध्यम से प्रदर्शित करने से यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेंगी जिससे युवाओं का ध्यान सेना की तरफ आकर्षित होगा और वो भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे। गृहमंत्री साहू ने इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड के नवनिर्मित सभागार एवं उन्नयन वेबसाइट का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे (वीर चक्र) की वीरमाता को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं भूतपूर्व सैनिक हितग्राहियों को धनादेश प्रदान किया गया l


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन करने हुए सेना के जवानों की वीरता, त्याग और समर्पण की सराहना की और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया l उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड के उपक्रमों की भी सराहना की तथा झंडा दिवस फंड में 11001 रूपए का योगदान भी दिया l इस दौरान गृहमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के साथ बातचीत की और उनके समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया l कार्यक्रम में विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, धनंजय देवांगन सचिव गृह विभाग, मेजर जनरल संजय शर्मा  (सेवानिवृत्त) एयर कमोडोर एस के सिंह, कमांडर, एंटी नक्सल टास्क फोर्स, प्रदीप टंडन, अध्यक्ष जिंदल स्टील एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे l            

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply