सुपेला संडे मार्केट में सुबह से जुटी निगम प्रशासन की टीम, 36 स्थानों से हटाया गया कब्जा, सड़क बाधा करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सुपेला संडे मार्केट में आज दूसरे रविवार को भी तगड़ी कार्रवाई हुई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सुबह से मौके पर मौजूद रहे और इनके नेतृत्व में कब्जा धारियों को हटाया गया। सुपेला संडे मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए तथा सड़क को सुगम बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आज निगम की पांच संयुक्त टीम ने मिलकर कार्रवाई की। 36 स्थानों पर से अतिक्रमण एवं कब्जा हटाया गया। इससे पूर्व विगत दो-तीन दिनों से समझाइश दी जा रही थी। कुछ लोगों ने फिर से टेबल पर रख कर समान विक्रय करना प्रारंभ कर दिया था। जिसको देखते हुए सुबह से पहुंची टीम ने सड़कों पर रखे टेबल को हटवाया और सड़क पर दुकानें लगने नहीं दी। इस दौरान लगातार पुलिस प्रशासन की टीम तथा पेट्रोलिंग वाहन मॉनिटरिंग करती रही।

अपर आयुक्त अशोक दिवेदी ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यवसायियों से चर्चा की। पिछले रविवार को सुपेला संडे मार्केट पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सड़क को सुगम किया गया था। फिर से मार्केट अवस्थित ना हो इस उद्देश्य से इस रविवार को भी निगम की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ और प्लानिंग के साथ संडे मार्केट में कार्यवाही के लिए मौजूद थी। सड़क बाधा करने वाले तथा बिल्डिंग मटेरियल रखने वाले दिवेदी बिल्डिंग मटेरियल के संचालक से 10000 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया तथा इनके मैटेरियल को जप्त भी किया गया। आज की कार्यवाही में चार जेसीबी और छह डंपर का उपयोग कब्जे धारियों को हटाने के लिए किया गया। सुपेला संडे मार्केट का क्षेत्र जोन क्रमांक एक नेहरू नगर और जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर के अंतर्गत आता है। कार्रवाई के दौरान दोनों जोन के आयुक्त मनीष गायकवाड एवं पूजा पिल्ले मौजूद थे। वही सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, मलखान सिंह सोरी एवं अंजनी सिंह मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में जामुल नगर पालिका ने हितग्राही को को वितरित किए प्रमाण पत्र
    • May 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16 शिवपुरी मंगल भवन में वार्ड 16, 17, 18 के लिए जन समस्या निवारण शिविर का…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *